फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फैक्टरी मजदूर ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। अकबरपुर कोतवाली के रनियां के हाईवे किनारे किराये के मकान में फैक्टरी मजदूर अरुण कुमार (30) ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह बलिया का रहने वाला था। पुलिस ने शव फंदे से उतारा। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। बलिया निवासी अरुण कुमार रनियां की एक वनस्पति फैक्टरी में मजदूरी करता था। वह किराये के मकान में अकेला ही रहता था। रविवार शाम वह बाजार से सब्जी लेने गया था। इसके बाद सोमवार सुबह उसका शव फंदे पर देखा गया। फैक्टरी सुपरवाइजर सुभाष चंद ने पुलिस को बताया कि रविवार को अरुण ने ड्यूटी की थी। शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद उसे रुपये दिए थे। वह एक वर्ष से फैक्टरी में काम करता था। सोमवार को फैक्टरी में काम पर नहीं आया तो उसके कमरे पर गया। पंखे से मफलर के फंदे पर शव देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें