फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। पतरा गांव में अपनी बहन के घर जा रहा युवक मड़ौली गांव के सामने ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को मड़ौली गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर खंभा नंबर 1053-14 व 16 के बीच डाउन ट्रैक पर एक युवक का शव व पास ही में एक साइकिल पड़े होने की सूचना की मैन चंदन कुमार ने स्टेशन मास्टर ज्ञानेंद्र पांडेय को दी। पुलिस ने युवक के पास मिले टूटे मोबाइल के सिम से उसकी पहचान कर शेरपुर तरौंदा थाना गजनेर निवासी पिता चंद्रपाल को घटना की जानकारी दी। चंद्रपाल ने बताया कि पुत्र दिनेश पाल (35) रनियां की प्राइवेट फैक्ट्री में मजदूरी कर पत्नी रमा व तीन बच्चों का भरण पोषण करता था। रविवार की शाम को पतरा में अपनी बहन सुषमा के घर साइकिल से आया था। थानाध्यक्ष विद्यासागर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें