फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : पड़ोसी युवक ने की थी छात्रा की हत्या, बदनीयती से दबोचा था, शोर मचाने पर मार डाला

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में प्रिया का हत्या रोपी अभिषेक उर्फ मंटे पाल। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। मंगलपुर के जैतीपुर गांव में बीकॉम की छात्रा की हत्या उसके पड़ोसी युवक ने की थी। उसने बदनीयती से प्रिया का हाथ पकड़ा था। विरोध करने पर खेत में उसे मुंह के बल गिराने के बाद उसकी पीठ पर बैठकर गर्दन दबा दी थी। इससे दम घुटने से प्रिया की मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि जैतीपुर गांव निवासी मायादेवी की बेटी प्रिया (19) प्रयागराज में मामा श्याम बाबू के पास रहकर बीकॉम तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।
प्रिया रक्षाबंधन पर अपनी मां से मिलने ननिहाल आई थी। 16 अगस्त को वह शौच के लिए खेत पर गई थी। 17 अगस्त को उसका शव गांव में राजू के खेत में मिला था। पोस्टमार्टम में उसकी दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई थी। उसके मुंह व नाक में मिट्टी भरी मिली थी।
विज्ञापन

मायादेवी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तहकीकात शुरू की। इस दौरान गांव के ही अभिषेक उर्फ मंटे को शक के आधार पर पकड़ा गया। पूछताछ में अभिषेक ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि 16 अगस्त को प्रिया बकरी बांधने निकली थी।
बगल में ही उसका मकान है। शौच के लिए जाते समय रास्ते में बदनीयती से प्रिया का हाथ पकड़कर उसे खेत में खींच लिया था। प्रिया ने इसका विरोध किया और चिल्लाने लगी। कोई सुन न लें, इसलिए डर से उसकी गर्दन दबाकर मुंह मिट्टी में दबा दिया।
इससे उसका दांत टूट गया और दम घुटने से सांस थम गई। उसने एक रुमाल से खून साफ किया और अपने घर लौट आया था। सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि घटना के बाद छानबीन के दौरान खोजी कुत्ता अभिषेक के घर तक गया था।
इससे उस पर शक गहराया था। वारदात का खुलासा करने वाली टीम में थाना प्रभारी एसके मिश्रा, दरोगा विकास राय, हेड कांस्टेबल सुबोध कुमार, सुनील कुमार व कांस्टेबल मुकेश पाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें