फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी, पिता ने दमाद समेत छह के खिलाफ दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
आशा देवी का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। मंगलपुर के इकरामपुर गांव में गुरुवार की रात विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। महिला के पिता ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

डेरापुर के खाला गांव निवासी रामऔतार की पुत्री आशा देवी (30) की शादी 11 मई 2019 को मंगलपुर के इकरामपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार से हुई थी। गुरुवार की रात आशा ने ससुराल में फंदा लगा लिया। इसी दौरान धर्मेंद्र की नजर पड़ गई।
उसने परिजनों की मदद से पत्नी को फंदे से नीचे उतारा और माती के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां शुक्रवार की सुबह आशा की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर आशा के पिता रामऔतार व परिवार के अन्य लोग अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

रामऔतार ने बेटी की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। वहीं, राम औतार की तहरीर पर आशा के पति धर्मेंद्र, ससुर रूपराम, ननद ममता, सीमा, रिंकी व परिवार के ही गंगाराम के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी एसके मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें