फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुर को नगर पंचायत बनाने की मंजूरी

विज्ञापन
kanpur dehat nagar panchayat - फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन
पुखरायां (कानपुर देहात)। कस्बा राजपुर को नगर पंचायत का दर्जा देने की मंजूरी कैबिनेट की बैठक में मिल गई है। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। भोगनीपुर के विधायक विनोद कटियार ने राजपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की पहल की थी। लोगों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

राजपुर के प्रमुख कार्यकर्ताओं की ओर से स्थानीय प्रेमा कटियार शिक्षण संस्थान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वंशलाल कटियार ने कहा कि कानपुर देहात के प्रमुख कस्बे मूसानगर एवं राजपुर को नगर पंचायत का दर्जा देने के लिए एक साथ मांग की गई थी। मूसानगर को नगर पंचायत का दर्जा देने की कैबिनेट की मंजूरी एक पखवारा पहले मिल गई थी।
इससे राजपुर के लोग निराश हो गए थे। राजपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता भोगनीपुर के विधायक विनोद कटियार के साथ नगर विकास मंत्री से मिले थे। विधायक की पहल कामयाब हो गई है। इस दौरान राजपुर के भाजपा नेता महावीर त्रिपाठी, नरेंद्र कुमार मिश्र, राजाराम कुशवाहा ने विधायक विनोद कटियार को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर संदीप कटियार, राजेश कठेरिया, शारदा संखवार, संजय सचान मौजूद रहे।

राजपुर में मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते लोग।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें