मुस्कान को मिठाई खिलातीं मां माधुरी। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की ओर से रविवार शाम आईसीएसई (10वीं) का परिणाम जारी किया गया। जेके मिलेनियम की छात्रा अकबरपुर निवासी मुस्कान यादव व रूरा के रुद्र प्रताप ने 93 फीसदी अंक पाकर हासिल कर संयुक्त रूप से जिला टॉप किया।
दसवीं की परीक्षा में जिले के दो स्कूलों के करीब 31 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। अकबरपुर के मड़वाई रोड स्थित जेके मिलेनियम स्कूल में कुल 14 छात्रों ने परीक्षा दी थी। रविवार को परिणाम घोषित हुआ तो परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा।
प्रधानाचार्य माधवी सिंह, चेयरमैन इंद्रपाल सिंह सेंगर, सेक्रेटरी उमा सिंह ने बताया कि टॉप थ्री में तीन बालिकाएं आयीं हैं। नरिहा के अंकुर राज पाल व माती पुलिस लाइन निवासी दीपाली यादव ने 90.8 फीसदी अंक पाकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पाया।
वहीं, 89 फीसदी अंक पाकर आर्या सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। मीडिया प्रभारी मंजूषा सिंह समेत विद्यालय के शिक्षकों ने सभी सफल परीक्षार्थियों को बधाई दी है। इसी प्रकार रूरा के इंफैन्ट पब्लिक स्कूल में सभी 17 छात्र उत्तीर्ण हुए।