फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : सांसद सुब्रत पाठक बोले, डिजिटल खाते खुलवाकर सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाई लगाम

विज्ञापन
ब्लाक मुख्यालय में बीसी सखियों को साड़ी देते सांसद सुब्रत पाठक। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 44 करोड़ से अधिक जन धन खाते खुलवाए। इसके साथ डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देकर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है। यह बातें ब्लॉक मुख्यालय में बीसी सखियों के एक कार्यक्रम में सांसद सुब्रत पाठक ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले पाकिस्तान व भारत के नोटों के छापने की स्याही व कागज एक ही जगह से आता था। इससे पाकिस्तान नकली भारतीय करेंसी छाप कर अर्थव्यवस्था को कमजोर करने का काम कर रहा था। मोदी सरकार ने नोटबंदी कर इस पर लगाम लगा दी।
उन्होंने बीसी सखियों से डिजिटल लेनदेन करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पिछले महीने भारत में 13 लाख करोड़ का डिजिटल लेनदेन हुआ। जो एक माह में हुआ रिकॉर्ड लेनदेन है। इस दौरान डीडीओ गोरखनाथ भट्ठ, बीडीओ कमलेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि किशन दुबे, बीडीओ कमलेश कुमार, ऋषि सिंह गौर, हर्षित शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके बाद ब्लॉक कार्यालय में ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ बैठक की। सांसद से प्रधानों ने बताया कि उनके ब्लॉक के 21 प्रधानों के खाते सीज हैं। इस पर सांसद ने इस संबंध में वार्ता कर समस्या सुलझाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें