फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : सांसद ने एआरटीओ दफ्तर में लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, प्रमुख सचिव परिवहन को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। जिले के एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस और फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने में हो रही अवैध वसूली की शिकायतों से इटावा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया नाराज हैं। मामले को लेकर उन्होंने परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर अवैध वसूली पर रोक लगाने को कहा है।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि कानपुर देहात के एआरटीओ कार्यालय में बड़ी संख्या में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही है। आरआई व एआरटीओ बाहरी लोगों के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में आवेदकों से हजारों रुपये की वसूली करा रहे हैं।
सुविधा शुल्क नहीं देने वाले आवेदकों को वाहन ड्राइविंग टेस्ट में फेल कर दिया जाता है। पुराने वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र में भी खेल चल रहा है। सुविधा शुल्क न देने पर वाहन में कमियां निकाल कर फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं जारी किया जाता है।
विज्ञापन

ऐसे एआरटीओ से संबंधित तमाम काम है, जिन्हें बिना सुविध शुल्क के नहीं किया जाता है। सांसद ने बताया कि अवैध वसूली की जांच कराने व दोषियों पर कार्रवाई करने के बारे में प्रदेश के प्रमुख सचिव परिवहन विभाग पत्र भेजा है। जल्द ही परिवहन मंत्री से भी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें