फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : नाबालिग को खेत में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, पिता ने दो युवकों के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवक चार दिन पहले घर में सो रही नाबालिग को उठाकर खेत में ले गए। वहां पिटाई करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे खेत में छोड़कर भाग गए। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पिता ने बताया कि 17 वर्षीय पुत्री मंगलवार की रात घर में सो रही थी। दूसरे कमरे में वह और पत्नी सो रहे थे। देर रात नींद खुली तो बेटी घर में नहीं मिली। पत्नी को जगाकर बेटी की तलाश शुरू की तो वह गांव के किनारे एक खेत में अर्ध बेहोशी की हालत में पड़ी मिली।
होश आने पर पुत्री ने बताया कि वह घर से खेत तक कब और कैसे पहुंची उसे नहीं पता। आंख खुलने पर उसने खुद को खेत में पाया। उसके साथ गांव के दो युवकों ने धमकाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

विरोध करने पर उसे डंडे से पीटा और मुंह दबा दिया। थाना प्रभारी गंगा सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना चार दिन पहले की होने के चलते जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें