फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने एनजीटी से की खाद्य तेल फैक्टरी की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। रनियां के चिराना मार्ग पर स्थित एक खाद्य तेल फैक्टरी पर पर्यावरण प्रदूषण फैलाने और चिमनी की राख से लोगों का जनजीवन प्रभावित होने का हवाला देकर महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री ने एनजीटी से शिकायत की है।
विज्ञापन

उन्होंने फैक्टरी की जांच कराने व आसपास रहने वालों की मेडिकल जांच कराकर क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। चिराना मार्ग पर एक खाद्य तेल फैक्टरी है। लोगों ने महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला को बताया था कि फैक्टरी में मानक के अनुसार उपकरण स्थापित नहीं हैं।
इससे निकलने वाला धुआं प्रदूषण फैला रहा है। राख से लोगों का भोजन, कपड़े खराब हो रहे हैं। इस पर राज्यमंत्री ने गुरुवार को एनजीटी के चेयरमैन को पत्र लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन

इसके साथ ही केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नई दिल्ली, प्रमुख सचिव पर्यावरण उप्र, चेयरमैन उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लखनऊ, सदस्य सचिव उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी अवगत कराया है। राज्यमंत्री ने बताय कि खाद्य तेल फैक्टरी के प्रदूषण की वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें