फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरैनी पुल का एक साल के अंदर पूरा कराएं निर्माण-सांसद

विज्ञापन
सरैनी पुल निर्माण के बावत सेतु निगम के अधिकारियों से जानकारी लेते अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष रामश? - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/राजपुर। दो जिलों को जोड़ने वाले बेहमई गांव यमुना नदी पर बन रहे सरैनी पुल का निर्माण हरहाल में एक साल के अंदर करें, ताकि लोगों को आवागमन में सहूलियत मिल सके। यह निर्देश शनिवार को अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष व इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया ने सेतु निगम के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

शनिवार को अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष का काफिला बेहमई गांव पहुंचा। उन्होंने गांव में चौपाल लगाई और लोगों की समस्याओं को सुनना शुरू किया। ग्रामीणों ने सरैनी पुल का जल्द निर्माण कराने की मांग सांसद के सामने रखी। सांसद रामशंकर कठेरिया ने कहा कि यमुना नदी पर बन रहे पुल से कानपुर देहात और जालौन के हजारों लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। निर्माण कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कहा कि मामले को संसद में भी उठाया गया है। अब जल्द ही निर्माण कार्य में तेजी आएगी। लोगों ने सांसद का आभार जताया। चौपाल के दौरान अन्य समस्याओं का गुणवत्तापरक निराकरण करने का भरोसा दिलाया। सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर बांकेराम, जेई राजेश शर्मा, लोक निर्माण विभाग के जेई राधेश्याम, एई संतोष कुमार कनौजिया, सिकंदरा एसडीएम रमेशचंद्र यादव, जिला कृषि अधिकारी सुमित पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें