कानपुर देहात के अकबरपुर में बारा स्थित आनंदेश्वर कोल्ड स्टोर मंगलवार भोर आग लगने से खाक हो गया। भवन व किसानों का रखा आलू भी बर्बाद हो गया। दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे हैं। अकबरपुर के बारा स्थित आनंदेश्वर कोल्ड स्टोरेज कानपुर के अतुल अग्रवाल का है। मंगलवार भोर में कोल्ड स्टोरेज में आग लग गई। लपटें उठने पर जानकारी हुई।
दमकल कर्मी फायर टैंकर लेकर मौके पर पहुंचे। एक फायर टैंकर कानपुर से भी मंगवाया गया। पांच फायर टैंकर से दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग को बढ़ने से रोका। हालांकि, आग बुझाने का काम केवल एक तरफ से ही हो सका। इसकी वजह से पूरी तरह से आग शाम तक बुझने की संभावना है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।