फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : तालाब में डूबकर राजमिस्त्री की मौत, सोमवार से था लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर। घर से रसधान बाजार गृहस्थी का सामान खरीदने निकले राजमिस्त्रत्त्ी का शव तालाब में उतरता मिला। पोस्टमार्टम में पानी में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह तालाब तक कैसे पहुंचा।
विज्ञापन

मंगलपुर के असलनापुर गांव निवासी भजनलाल कपाड़िया ने बताया कि उनका बेटा नरेंद्र कुमार राजमिस्त्री था। सोमवार को वह रसधान बाजार से घर का सामान लेने के लिए गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने नरेंद्र का शव गांव के प्रधान इदरीश के घर के सामने बने तलाब में पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर बिलख पड़े। भजनलाल की सूचना पर तहसीलदार सिंकदरा व मंगलपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

शव को तालाब से निकलवाया गया। तहसीलदार सुभाष यादव ने बताया कि राजमिस्त्री की तालाब में डूबने से मौत हुई है। उसके परिजनों को शासन से हर संभव मदद दिलाने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि भजनलाल की तरफ से सूचना दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। नरेंद्र की मौत से पत्नी ऊषा देवी, बेटे विकास व बेटी सोनी का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें