फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : पानी भरे गड्ढे में मिला मजदूर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक। मंगलपुर के उइछा गांव के मोड़ के पास मंगलवार को पानी भरे गड्ढे में एक मजदूर का शव मिला। गड्ढे के पास ही मजदूर की बाइक व डंडा पड़ा मिला है। मजदूर के सिर व शरीर पर चोटों के निशान देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उइछा गांव निवासी अमर सिंह (35) मजदूरी करता था। उसकी पत्नी सोनम बेटों सैनिक व दिव्यांशु के साथ चार साल से कानपुर नगर के घाटमपुर स्थित मायके में रहती है। अमर सिंह गांव में ही विधवा भाभी रिंकी के साथ रहता था।
विज्ञापन

रिंकी ने पुलिस को बताया कि अमर सोमवार की सुबह बाइक लेकर घर से निकला था। देर रात तक नहीं लौटा तो रिश्तेदारों व परिचितों में उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
मंगलवार की सुबह उइछा गांव के मोड़ के पास ही झींझक-खानपुर रोड के किनारे भरे पानी के गड्ढे में उसका शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। सीओ डेरापुर रविकांत गौड, थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने घटनास्थल की जांच की।
फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। गड्ढे के पास ही अमर सिंह की बाइक व डंडा भी मिला। फोरेंसिक टीम ने बाइक की जांच की और डंडे को जांच के लिए कब्जे में ले लिया। बड़े भाई शंकर ने बताया कि अमर सिंह के सिर व शरीर पर चोटों के निशान हैं।
उन्होंने अमर की हत्या कर शव गड्ढे में फेंकने की आशंका जताई। थाना प्रभारी ने बताया कि अमर सिंह के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें