उमा के पिता ईश्वरनंद ने दामाद व परिजनों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस को बताया कि उमा कि शादी जुलाई 2020 में हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी नहीं करने पर दमाद, उसके पिता, मां, छोटे भाई व बहन ने उमा की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।
वहीं, सूचना पर एसडीएम डॉ. जितेंद्र कटियार, सीओ आशापाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। थाने के इंस्पेक्टर क्राइम अब्दुल कलाम ने बताया कि मामले में पति, सास, ससुर, देवर व ननद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।