फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश लदे ट्रक को लूटने के लिए बदमाशों ने चलाई गोलियां, दो घायल

विज्ञापन
ायल परिचाल बिंकल। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। मैनपुरी के कुर्रा और इटावा के सैफई बार्डर पर गुरुवार रात गोवंश लदे ट्रक को लूटने के लिए कार सवार बदमाशों ने गोलियां चला दीं। एक गोली क्लीनर के हाथ में लगी। बदमाशों को करीब आता देख चालक और क्लीनर ने ट्रक खड़ाकर पुल से छलांग लगा दी। पुलिस ने दोनों को सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में भर्ती कराया है। चालक की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मड़ैया शिवनारायण निवासी ट्रक चालक अवधेश कुमार, क्लीनर बिंकल गुप्ता के साथ गुरुवार रात फिरोजाबाद के कठफोरी में लगे पशु मेले से गोवंश लेकर निकले थे। इन्हें गाजीपुर के दिलदार नगर में लगे पशु मेले में जाना था। दोनों ने बताया कि मैनपुरी के करहल क्षेत्र में पहुंचे थे, तभी दो कारों में सवार छह बदमाशों ने ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया। चार से पांच राउंड फायरिंग की। एक गोली क्लीनर के बाएं हाथ में लगी। चालक ने सैफई क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 103 पर ट्रक खड़ा कर दिया। इसके बाद जान बचाने के लिए दोनों ने पुल से नीचे छलांग लगा दी। इससे चालक का दाहिना पैर टूट गया। मौके पर पहुंची कुर्रा पुलिस ने घायलों को सैफई लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने अवधेश की हालत गंभीर बताई है।
इधर, सैफई थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि गोवंशों से लदे ट्रक को कुर्रा पुलिस लेकर चली गई है। मामले की जांच भी कुर्रा पुलिस कर रही है।

मामले की जानकारी देता चालक अवधेश। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें