फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: फर्जी बीएसए अधिकारी बनकर स्कूल की प्रधानाचार्य को धमकाने व रुपये चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Sep 2026 07:20 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

Kanpur Dehat News: मामला रफा दफा करवाने के लिए दोबारा स्कूल जाने के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुद को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बताकर स्कूल की जांच करने पहुंचे युवक ने प्रधानाध्यापिका से 25,500 रुपये रैक से निकाल लिए। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2,500 रुपये और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। गजनेर थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को टीम के साथ आरपीएस माॅर्डन पब्लिक स्कूल नबीपुर के पास से जालौन जनपद के कदौरा थाना क्षेत्र के बीबीना निवासी शोभित द्विवेदी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


तलाशी लेने पर उसके पास से 2500 रुपये व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। पूछताछ में शोभित ने बताया कि उसकी ससुराल गजनेर थाना क्षेत्र में है। 14 सितंबर को वह ससुराल आया था। यहां से वह आरपीएस माॅर्डन पब्लिक स्कूल में फर्जी बीएसए बनकर पहुंचा था। स्कूल में उसने स्वयं को बीएसए बताकर प्रधानाध्यापक से स्कूल की मान्यता से संबंधित कागजात मांगे और कहा कि मैं बेसिक शिक्षा परिषद, लखनऊ से स्कूल चैक करने आया हूं।

प्रधानाचार्य ने उसे कार्यालय में अपनी कुर्सी-मेज पर बैठाया। प्रधानाचार्य उससे बात करते हुए फोन पर भी किसी से बात कर रही थीं तो वह घबरा गया और जान से मारने की धमकी देते हुए मेज की रैक में रखे हुए 25500 रुपये निकाल कर मोटर साइकिल से चला गया। उसने चोरी किए रुपयों में से 23000 रुपये खर्च कर लिए। बृहस्पतिवार को मामला रफ-दफा करने के लिए अपने साथियों के संग स्कूल जा रहा था लेकिन तभी पुलिस से उसे पकड़ लिया। थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें