फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : लंपी वायरस से दो मवेशियों की मौत, कई अन्य बीमार मवेशियों का चल रहा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। कस्बे के श्यामनगर वार्ड में लंपी वायरस से पीड़ित दो मवेशियों की रविवार को मौत हो गई। इससे पहले भी एक मवेशी की वायरस की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। कई मवेशियों में वायरस के लक्षण दिखे हैं, जिनका पशु चिकित्सक उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

लंपी वायरस की चपेट में आने से कस्बे के कृष्णा नगर वार्ड पलिया निवासी पशुपालक रविशंकर की गाय की मौत हो चुकी है। वहीं, रविवार की शाम पशुपालक श्याम बिहारी की दो गायों की मौत वायरस से हो गई।
श्याम नगर वार्ड के रामकृष्ण शुक्ल, अंकित दुबे, शंकर नगर वार्ड के अरुण कुमार तिवारी की गाय भी वायरस की चपेट में है। पशुपालकों ने बताया कि पहले बुखार आया और शरीर में चकत्ते पड़ गए।
विज्ञापन

सूचना पर पशु चिकित्सक मवेशियों का उपचार कर रहे हैं। पशु चिकित्साधिकारी डेरापुर डॉ. विश्वजीत सिंह ने बताया कि लंपी वायरस का प्रभाव बढ़ रहा है। पशुपालकों से अपील की है कि पीड़ित पशुओं को अन्य मवेशियों से दूर रखें। बीमारी की चपेट में भैंस भी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें