Kanpur Dehat News: डेरापुर थाना क्षेत्र के मोहर सिंह का पुरवा गांव में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक प्रेमी को परिजनों ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। इस दौरान बीच-बचाव या गुस्से में प्रेमिका की भी लाठी-डंडों से पिटाई की गई। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है।
कानपुर देहात में डेरापुर थाना क्षेत्र के मोहर सिंह का पुरवा में विवाहित प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी युवक की परिवार के लाेगों ने बंंधक बनाकर पिटाई कर दी। नाराज घरवालों ने प्रेमिका की भी लाठी डंडों से पिटाई की। इस मामले का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए घायल प्रेमी को इलाज के लिए सीएचसी भेजा है। सीओ डेरापुर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना पांच अगस्त की शाम की बताई जा रही है। मामले में पूछताछ की जा रही है। वीडियों में मारपीट करने वाले और प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।