फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : कानपुर में हादसे के बाद भी नहीं लिया सबक, कई जगह सवारियां लेकर जाते दिखीं ट्रैक्टर ट्रॉली

विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली से यात्रा करते लोग। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले की सड़कों पर भी ट्रैक्टर ट्रॉलियां ‘यमदूत’ बनकर दौड़ रही हैं। निजी कृषि कार्य के लिए इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली में लोगों को बैठाकर फर्राटा भरा जा रहा है।
विज्ञापन

कानपुर के भीतरगांव में हुए हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली सवार 26 लोगों की जान जाने के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। रविवार को दिनभर जिले में कई जगह ट्रैक्टर ट्रॉली पर लोग देवी मंदिरों में दर्शन व मुंडन आदि कार्यक्रमों में जाते नजर आए। भोगनीपुर को छोड़कर कहीं भी सवारियां लेकर जा रहे ऐसे वाहनों पर कार्रवाई नहीं हुई।
बरौर के कैलई गांव के कई लोग रविवार को ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठकर मूसानगर स्थित मुक्तादेवी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। ट्रॉली पर महिलाएं, युवतियां व बच्चे सवार थे।
विज्ञापन

शिवली में ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठकर तमाम लोग चौबेपुर से होकर बिठूर गंगा स्नान करने जा रहे थे। इसमें महिलाएं और बच्चे भी थे। कई थानों की सीमा पार कर ट्रैक्टर ट्रॉली बिठूर तक पहुंच गई।
सट्टी गांव में कथरी देवी के दर्शन करने तमाम लोग ट्रॉली पर बैठकर आए थे। मंदिर से यह लोग भोगनीपुर की तरफ जा रहे थे। सट्टी थाने से सटी रोड से निकलने पर भी पुलिसकर्मियों की नजर इन पर नहीं पड़ी।
मुक्तादेवी मंदिर में दर्शन के लिए एक गांव के लोग ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठकर आए थे। इसमें महिलाओं, बच्चों के साथ पुरुष भी शामिल थे। लोगों ने मंदिर में दर्शन किए और फिर ट्रॉली पर बैठकर लौट गए।
माल वाहक वाहन अगर सवारियां लेकर चलेंगे, तो बारा टोल प्लाजा पर उन्हें रोक लिया जाएगा। इसके बाद वाहन चालक व स्वामी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिले भर में कहीं भी माल वाहक वाहनों पर सवारियां ले जाते दिखे तो चालक पर कार्रवाई तय है। इस संबंध में एआरटीओ के साथ ही प्रशासनिक अफसरों व टोल प्लाज अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। - नेहा जैन, डीएम
माल वाहक वाहनों पर सवारियां ढोने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को बता दिया गया है। रविवार को माल वाहक वाहनों के चालकों को जागरूक भी किया गया। सवारियां लेकर जा रहे कई ट्रैक्टर चालकों को चेतावनी भी दी गई। - सुनीति, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें