फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम ने कहा, अफसर व्यवस्थाएं सुधारें, नहीं तो कार्रवाई को रहें तैयार

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक करते डिप्डी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में छुट्टा मवेशियों और ओवरलोड वाहनों को सड़क पर दौड़ता देख डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार रात सीवीओ व खनन अधिकारी की खूब खबर ली। अफसरों से कहा कि ऐसा काम न करें की सरकार की छवि को खराब हो। सभी अफसर व्यवस्थाएं सुधारें, नहीं तो कार्रवाई को तैयार रहें।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम शनिवार को राजपुर ब्लॉक के रमऊपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सरकारी कार से चलकर रात में कलक्ट्रेट सभागार पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें कई जगह सड़क पर छुट्टा मवेशी व ओवरलोड वाहन नजर आए थे।
समीक्षा बैठक में उन्होंने सीवीओ से कहा कि छुट्टा मवेशी सड़कों पर घूम रहे हैं। गोशाला वास्तव में काम रही हैं कि केवल कागजों पर चल रही है। फिर कहा कि प्रत्येक बीडीओ, वीडीओ, राजस्व निरीक्षक, संबंधित सेक्रेट्री के सहयोग से अभियान चलाकर 10 दिनों में शहरी व ग्रामीण इलाकों के लोगों को छुट्टा मवेशियों से निजात दिलाए।
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी से अवैध खनन व ओवरलोड वाहनों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में पूछा। खनन अधिकारी के जवाब से असंतुष्ट डिप्टी सीएम ने जिला खनन अधिकारी व एडीएम को अवैध खनन व ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
ग्रामीणों क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था से असंतुष्ट डिप्टी सीएम ने डीपीआरओ से भी सवाल-जवाब किया। कहा कि अगली बार वह आएंगे, तो सफाई न मिलने पर कार्रवाई भी करेंगे। सीडीओ से कहा कि अकबरपुर के बारा के पास से निकली नोन नदी विलुप्प हो रही है। उसे पुन: जीवित करने के लिए जिला स्तर पर क्या योजना बनाई गई है। सीडीओ ने जवाब दिया, लेकिन वह संतुष्ट नहीं दिखे।
डिप्टी सीएम ने रनियां औद्योगिक क्षेत्र का जल दूषित होने की शिकायत का जिक्र करते हुए डीएम से कमेटी बनाकर मामले की जांच कराने को कहा, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने डीएम से कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायत कहीं भी आए, उसकी जांच 100 फीसदी कराएं।
जांच आरोपी अधिकारी या कर्मचारी को न दी जाए। जरूरी हो तो किसी दूसरे विभाग के अधिकारी से जांच कराएं। सरकारी विभागों में मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर बिना विलंब किए नौकरी दें। अमृत सरोवरों की जमीनों से कब्जे हटवाएं। सभी अमृत सरोवरों के पास जमीन पर पौधरोपण कराएं।
उन्होंने एसई विद्युत को औसत से अधिक बिल बनाने व उसके बाद उसे कम करने के नाम पर ठगी करने की शिकायत पर नाराजगी जताई। मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कोटेदारों की ओर से जनता को कम राशन दिए जाने की शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि रैंडम आधार पर जांच कराकर रिपोर्ट भेजें। बेसिक शिक्षा, सिंचाई, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, समाज कल्याण, जिला उद्यान, विद्युत, स्वास्थ्य, वन, पुलिस आदि विभागों की कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
डिप्टी सीएम ने सात ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को फल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। बैठक में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, भाजपा जिला अध्यक्ष एमएलसी अविनाश सिंह चौहान, विधायक पूनम संखवार, डीएम नेहा जैन, एसपी सुनीति, सीडीओ सौम्या पांडेय समेत कई अफसर मौजूद रहे।
जनता को मिलने से रोका, जांच के आदेश
रमऊ गांव में कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम से कई लोगों को मिलने से पुलिस ने रोक दिया। इससे नाराज डिप्टी सीएम ने एसपी को प्रकरण की जांच कर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
भाजपा कार्यकर्ताओं को करें संतुष्ट
डिप्टी सीएम ने डीएम से कहा कि जनप्रतिनिधियों की तरफ से आयोजित पूर्व की बैठक की कार्यवृत्त के साथ बैठकें कराएं। पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरफ से यदि कोई मामला संज्ञान में लाया जाता है तो उसका निपटारा कराएं। यदि समस्या निस्तारण करने योग्य नहीं है तो संबंधित कार्यकर्ता को संतुष्ट कर कार्रवाई नहीं किए जाने का कारण बताया जाए।
ड्रेस के धन के दुरुपयोग पर दर्ज कराएं एनसीआर
डिप्टी सीएम ने कहा कि स्कूली बच्चों को ड्रेस के लिए भेजी गई धनराशि के दुरुपयोग की शिकायतें मिलने पर एनसीआर दर्ज कराएं। उन्होंने बीएसए से टीम बनाकर जांच कराने को कहा। साथ ही जिन अभिभावकों ने पैसे का गलत तरीके से उपयोग किया है, उन पर कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें