फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : बादशाहपुर गांव में सरकारी भूमि से कब्जा हटवाने पहुंचे लेखपाल को महिलाओं ने पीटा

विज्ञापन
लेखपाल की पिटाई करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद। बरिगौं ग्राम पंचायत के मजरा बादशाहपुर में सरकारी जमीन पर कब्जा कर खोया भट्ठी का संचालन किया जा रहा है। शिकायत पर कब्जा हटवाने गए लेखपाल को महिलाओं ने पीट दिया।
विज्ञापन

जानकारी पर लोगों ने बीच-बचाव कराया। वहीं, सूचना पर नायब तहसीलदार, तिस्ती चौकी इंचार्ज व पुलिस बल पहुंचा तो आरोपी महिलाएं व पुरुष भाग निकले। लेखपाल ने थाने में तहरीर दी है।
बादशाहपुर में सरकारी जमीन पर एक परिवार कब्जा कर खोया भट्टी चला रहा है। सूचना पर लेखपाल विनोद गौतम शुक्रवार को गांव पहुंचे तो कब्जेदारों के घर की महिलाएं जुट गई। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को घेर कर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

लेखपाल के चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे और बीच बचाव किया। लेखपाल ने एसडीएम को घटना से अवगत कराया। एसडीएम के निर्देेश पर नायब तहसीलदार मनोज रावत, तिस्ती चौकी इंचार्ज भागमल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
इससे पहले आरोपी महिलाएं व उनके घर के पुरुष फरार हो गए। नायब तहसीलदार मनोज रावत ने बताया कि एसपी को अवगत करा दिया गया है। थाना प्रभारी शिव ठाकुर ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें