फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली को न जलाएं, खाद बनाकर उपज बढ़ाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। मैथा विकास खंड परिसर में शुक्रवार को कृषि निवेश मेला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों से खेत मे पराली न जलाने की अपील की गई।
विज्ञापन

राजकीय बीज गोदाम प्रभारी दीपक कुमार ने कहा कि किसान पराली को रोटावेटर से काटकर मिट्टी में मिला दें। यह खाद का काम करेगी। कृषि वैज्ञानिक आरएस आर्य ने किसानों को सरकारी छूट पर मिल रहे कृषि यंत्रों के बारे में बताया। वैज्ञानिक राजेश राय व आरएस कमलवंशी ने रबी की फसलों के बीज, खरपतवार व कीट प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

डा. साधना वैश्य ने खाद्य प्रसंस्करण के बारे में किसानों एवं महिलाओं को जागरूक किया। इस मौके पर एडीओ कृषि उपेंद्र कुमार, ज्ञान प्रकाश, रामकृपाल कटियार समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें