फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : झींझक की पोरवाल गली में पकड़ा गया सियार, वन कर्मियों ने लगरथा के जंगल में छोड़ा

विज्ञापन
झींझक में पकड़ा गया सियार। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक। कस्बे के पोरवाल गली में गुरुवार को सियार दिखने से लोगों में दहशत हो गई थी। सभासद की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने सियार को पकड़ने के लिए जाल लगाना शुरू किया था। चौथे दिन रविवार को कर्मचारियों ने सियार को पकड़ लिया। इसके बाद उसे लगरथा के जंगल में छोड़ा गया है।
विज्ञापन

झींझक कस्बे के पोरवाल गली मोहल्ले में गुरुवार को सियार दिखा था। इससे लोगों में दहशत थी। इसकी सूचना सभासद कन्हैया पोरवाल ने वन विभाग के अफसरों को दी थी।
इसके बाद पहुंचे वन कर्मियों ने मोहल्ले में जाल लगा कर सियार को पकड़ने का प्रयास शुरू किया था, लेकिन तीन दिन तक वह पकड़ से दूर रहा। रविवार को दोबारा सियार मोहल्ले में घूमता दिखा।
विज्ञापन

इस पर वन कर्मियों को बुलाया गया। वन दरोगा शिवम, वन रक्षक रामचंद्र की टीम ने जाल लगाकर सियार को पकड़ लिया। इस पर लोगों ने राहत की सांस ली। डीएफओ एके द्विवेदी ने बताया कि सियार अवयस्क है। करीब दो साल का सियार लगरथा के जंगल से भटक कर झींझक की बस्ती में पहुंच गया था। उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें