फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस संचालित मिली मांस दुकानें, थमाया बंदी का नोटिस

विज्ञापन
होटल में साफ सफाई का निर्देश देते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को मांस की दुकानों की जांच की। रसधान व गलुवापुर में पांच दुकानें बिना लाइसेंस चलती मिलीं। दुकानदारों को बंदी का नोटिस थमाया गया। बाद में टीम ने ढाबों व होटलों का निरीक्षण कर साफ-सफाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अभिहीत अधिकारी राजकुमार गुप्ता व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित की अगुवाई में छापे मारे गए। रसधान में विजय नारायण, नफीस व छोटे बिना लाइसेंस के मुर्गा मीट दुकान चलाते मिले। गलुवापुर में वसीम मंसूरी व मोहम्मद राशिद लाइसेंस नहीं दिखा सके। सभी दुकानदारों को नोटिस देकर दुकान बंद करने का अल्टीमेटम दिया गया।
शिवली में संतोष कुमार, कन्हैया के पोल्ट्री फार्म देखे और नोटिस दी। बाघपुर में हमजा की पोल्ट्री देखी गई। नोटिस दी गई। सिकंदरा के कांधी, रसूलाबाद व अकबरपुर के रायपुर में होटल व ढाबों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें