फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक दूरी न मिलने पर दो राशन कोटेदारों को नाटिस जारी

विज्ञापन
राशन दुकान की जांच करते डीएसओ। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। लॉकडाउन के दौरान राशन वितरण में दुकान पर सैनिटाइजर व साबुन से हाथ साफ रखने के साथ सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी जिले के कोटेदार मनमाने ढंग से राशन वितरण कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला पूर्ति अधिकारी राजेश सोनी ने डेरापुर ब्लाक के पांच दुकानों का निरीक्षण किया। डीएसओ ने बताया कि रतनियापुर में राशन वितरण के दौरान कार्डधारकों को न तो सैनिटाइज किया जा रहा था और न ही साबुन से हाथ धुलाए जा रहे थे। कोटेदार सतेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
डेरापुर के सिहुंटा गांव में दुकान पर भीड़ जमा थी। सामाजिक दूरी नहीं बनाई गई थी। कोटेदार राधेश्याम की जमानत राशि से दो हजार रुपये काटने के निर्देश दिए हैं। यही हाल गुरियापुर रतनियापुर के राशन दुकानों पर मिला। कोटेदार हरनाथ सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीएसओ ने ब्लाक की गलुवापुर, दस्तमपुर, सरगांव बुजुर्ग प्रथम की राशन दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें