फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गजनेर के आलापुर गांव में किशोरी ने साड़ी से फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर के आलापुर गांव में गुरुवार को किशोरी ने घर के एक कमरे में मां की साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। परिजन किशोरी के आत्महत्या करने की वजह नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन


आलापुर गांव निवासी किसान जय प्रकाश की बेटी काजल (13) ने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। इसके बाद वह पढ़ाई छोड़कर घर में ही रहती थी। गुरुवार की शाम चार बजे के करीब जय प्रकाश और पत्नी रेखा खेतों पर काम करने गए थे।

कुछ देर बाद उसके बाबा भी किसी काम से घर के बाहर चले गए। इस दौरान काजल ने मां की साड़ी से पंखे के कुंड़े में फंदा लगाकर जान दे दी। मां-पिता और बाबा घर लौटे, तो काजल को फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर गजनेर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि नाबालिग के खुदकुशी करने की वजह साफ नहीं हो सकी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें