सिकंदरा (कानपुर देहात)। पटेल चौक के पास ईशा हास्पिटल मे गुरुवार को एसडीएम ने डिप्टी सीएमओ के साथ छापा मारा। नर्सिंग होम बिना डॉक्टर के चलते मिला। इस पर ओपीडी व अल्ट्रासाउंड कक्ष सील कर दिया गया है।
डीएम राकेश कुमार सिंह ने सभी नर्सिंग होम में 24 घंटे कम से कम एक एमबीबीएस डॉक्टर की उपलब्धता रखने को कहा था। डॉक्टरों के न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।
इसी क्रम में गुरुवार को एसडीएम सिकंदरा रमेश चंद्र यादव ने डिप्टी सीएमओ एपी वर्मा के साथ ईशा हास्पिटल में छापा मारा। वहां कोई डॉक्टर नहीं मिला। इस पर तत्काल ओपीडी कक्ष व अल्ट्रासाउंड कक्ष को सील कर दिया गया। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी गई। इस मौके पर एसओ रजनेश चौहान मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि डॉक्टर न मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।