फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली को लेकर बाजार में रही भीड़, जमकर हुई खरीदारी

विज्ञापन
अकबरपुर में पिचकारी की खरीदारी करते बच्चे। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। होली पर फागुनी रंग सिर चढ़ कर बोल रहा है। मौसम सर्दीला होने की वजह से लोगों का रुझान गुलाल और अबीर की तरफ अधिक है। बाजार में रविवार को भीड़ रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। बच्चों ने मनचाही पिचकारी व गुलाल, अबीर खरीदा। गुझिया बनाने के लिए मेवा की मांग रही।
विज्ञापन

सोमवार को होलिका दहन होगा। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। चिंह्ति स्थलों पर होली लगाने में युवा जुटे रहे। लोगों ने उपले व बल्ले आदि भी होली में एकत्र किए। अकबरपुर में बाजार के दिन होने की वजह से भीड़ रही। रंग, पिचकारी, किराना और मिठाई आदि की दुकानों पर ग्राहक पहुंचे। पैकेट बंद सुगंधित गुलाल की मांग अधिक रही।
सब्जी बाजार में भी खूब खरीदारी हुई। मिठाई दुकानों पर रेडीमेड गुझिया की खरीद भी खूब हुई। बाढ़ापुर रोड पर खोया बाजार में सुबह से ही दुकानें सज गई। यहां 300 से लेकर 400 रुपये तक प्रति किलोग्राम तक खोया बिका। कपड़ों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ दिखी। बाजार में त्योहारी रौनक से दुकानदार खुश नजर आए।
विज्ञापन

2 घंटे 26 मिनट रहेगा होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
पुखरायां के पंडित विनोद मिश्र ने बताया कि प्रदोष काल में होली जलाने का विधान है। इस हिसाब से सोमवार शाम को 6:26 बजे से 8:52 बजे तक अमृत घड़ी लग्न है। रूरा के पंडित महेश तिवारी ने बताया कि अमृत घड़ी में होलिकादहन शुभ होता है। दो घंटे 26 मिनट तक होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त है। मंगलवार को होली खेली जाएगी। दूज बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 6:50 बजे तक मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें