फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की पहल पर दर-दर भटकती वृद्धा को मिला सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। दोनों पैरों से लाचार बिहार के रामपुर की रहने वाली 70 वर्षीय केदन देवी को अपनों ने ठुकरा दिया। वह कस्बा शिवली में बैठकर और घिसटते हुए खाना मांगकर गुजारा करती है। समाधान दिवस में लोगों ने वृद्धा की परेशानी जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को बताई। डीएम ने इसका संज्ञान लेते हुए महिला को वृद्धाश्रम भिजवाया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह सर्दी में ठिठुर रही केदन देवी की हालत देख लोगों ने मैथा तहसील दिवस में डीएम को जानकारी दी। डीएम ने एसडीएम राम शिरोमणि को केदन देवी को वृद्धाश्रम भेजने को कहा। शाम को एसडीएम ने शिवली बस अड्डे के फुटपाथ पर लेटी केदन देवी को कंबल दिया। नगर पंचायत के ईओ एमएल गौतम उसे नगर पंचायत के रैन बसेरा ले गए।
भोजन कराकर रहने की व्यवस्था भी की। एसडीएम ने बताया कि वृद्धा को अकबरपुर के वृद्धाश्रम में भेजा जाएगा। कस्बावासियों की मानें तो वृद्धा 15 दिनों से बस अड्डे पर दर-दर भटक रही थी। राहगीरों व दुकानदारों से खाने-पीने की सामग्री मांगकर फुटपाथ पर ही सो जाती थी। ग्रामीण चंदन तिवारी, श्याम गुप्ता, दीपक गुप्ता, कैलाश दुबे, सुनील कश्यप, रिशु प्रजापति, समीर, मंगल, गोपी, वीरेंद्र सिंह, सूरज, रवि ने डीएम की पहल की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें