फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanpur dehat : दिन में धूप से रही तपन, शाम को बारिश से राहत, जलभराव से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
अकबरपुर ओवर ब्रिज के नीचे भरा पानी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। मौसम वैज्ञानिकों के अनुमान के अनुसार जिले में मंगलवार को मौसम का मिजाज शाम को अचानक बदल गया। दिन भर खिली धूप से जहां लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

वहीं, शाम को अकबरपुर, रूरा, तिगाई, रनियां व माती आदि स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत हुई। अकबरपुर में नाला सफाई की पोल खुल गई। ओवरब्रिज के नीचे जरा सी बारिश में जलभराव हो गया।
सावन में अब लोग बारिश की आस लगाए हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने भी बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार को पूरे दिन तेज धूप रही। बीच बीच में आसमान में बादल छाने से धूप की लुका छिपी होती रही। इससे उमस भरी गर्मी रही।
विज्ञापन

शाम होने पर आसमान में भूरे बादल छा गए। जबकि ठंडी हवा चलने लगी। करीब पौने छह बजे शुरू हुई बारिश पंद्रह मिनट तक चली। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं, धान की रोपाई के लिए जिस तरह की बारिश की जरूरत है वह नहीं हो रही है। इसको लेकर किसान खासे परेशान हैं।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन

हवा की गति उत्तर पूर्व करीब 11 किमी प्रति घंटे रही। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 20 से 25 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें