फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अकबरपुर के आंबेडकरनगर में महिला सिपाही के घर से 15.15 लाख का माल पार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के आंबेडकरनगर में किराए पर कमरा लेकर रह रही महिला सिपाही के घर से चोरों ने 15 लाख रुपये के जेवर व 15 हजार रुपये नकद पार कर दिए। मंगलवार की भोर करीब पांच बजे महिला सिपाही की नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई। तहरीर पर पुलिस ने छानबीन की शुरू की है।
विज्ञापन


आंबेडकर नगर में पीएनबी के पीछे मंगला देवी का मकान है। यहां प्रथम दल पर बने कमरे में करीब दो माह से माती पुलिस लाइन स्थित यूपी 112 कंट्रोल रूम में तैनात महिला सिपाही गौरी चौहान रह रही हैं।

एक साल की बेटी अभी की देखभाल करने के लिए मूक बधिर भाई अरुण साथ में रहता है। बच्ची की देखरेख के लिए मंगलवार को आगरा के खेरागढ़ से मां रूपेश देवी आयी थीं। उनके पास अपने आभूषण व नकदी थी।
विज्ञापन


15 अगस्त की भोर में सभी सो रहे थे। बरामदे की तरफ का दरवाजा खुला था। इसी दौरान चोर खाली प्लाट से होकर मकान के दूसरे हिस्से में आ गए। वहां महिला सिपाही के कमरे में रखी चाबी से आलमारी खोलकर उनके और मां के जेवर और 15 हजार रुपये नकद चोरी कर लिया।

सुबह करीब पांच बजे नींद खुलने पर सामान अस्त व्यस्त व आलमारी खुली देखकर महिला सिपाही सन्न रह गईं। महिला सिपाही ने बताया कि चोर करीब 15 लाख कीमत के जेवर व 15 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए।

घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष सतीश कुमार व चौकी इंंचार्ज गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पीड़ित महिला सिपाही ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द खुलासे का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें