स्कूल परिसर में यह काम नहीं करना चाहिए, लेकिन चालक ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। अभिभावक ने मामले की शिकायत स्कूल प्रबंधन से की, तो किसी ने उनकी नहीं सुनीं। इस पर दीपक ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। डीएम नेहा जैन ने वायरल हुए इस वीडियो का संज्ञान लिया।
उन्होंने कंट्रोल रूम के माध्यम से रसूलाबाद थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर स्कूल पहुंची पुलिस ने वैन चालक को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए पूरन पुरवा निवासी वैन चालक शराफत अली ने बताया कि लगभग एक वर्ष से उसकी वैन स्कूल में लगी हुई है। उसे दस हजार रुपये मासिक व खर्च के मुताबिक गैस सिलिंडर स्कूल प्रबंधन की ओर से दिए जाते हैं।