फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat Fire: झोपड़ी में लगी भीषण आग, महिला की जलकर मौत, पति गंभीर रूप से झुलसा, अस्पताल में भर्ती

Tue, 26 May 2026 04:24 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: गजनेर थाना क्षेत्र में पतरा-मोहाना गांव के पास झोपड़ी में लगी भीषण आग में महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने की कोशिश में पति गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में गजनेर थाना क्षेत्र के पतरा-मोहाना गांव के बीच झोपड़ी बनाकर रह रहे दंपती की झोपड़ी में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। हादसे में अंदर सो रही महिला की जलकर मौत हो गई, जबकि पति झुलस गया। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अजय अपनी पत्नी पारुल (27) के साथ झोपड़ी में था। इसी दौरान अचानक आग लग गई।

विज्ञापन


विज्ञापन



आग की लपटें तेज होने से अंदर सो रही पारुल बाहर नहीं निकल सकी और उसकी जलकर मौत हो गई। पति अजय उसे बचाने के प्रयास में झुलस गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी अकबरपुर व क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें