फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : अकबरपुर व माती डिपो से रात में भी मिल सकेगी बस, एआरएम नेदिए निर्देश

विज्ञापन
माती डिपो में वर्कशाप का निरीक्षण करते एआरएम व डिपो प्रभारी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर और माती डिपो से अब रात में भी कानपुर नगर जाने के लिए बस आसानी से मिल सकेगी। यहां पर बस रुकवाने के लिए एआरएम ने आदेश जारी किए हैं। दोनों ही जगहों पर अलग-अलग कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

कानपुर-इटावा हाईवे रूट पर चलने वाली रोडवेज बस अकबरपुर बस स्टैंड पर न रुक कर हाईवे से ही निकल जाती। वहीं, शाम छह बजे के बाद सिटी बस का भी संचालन बंद हो जाता है। इससे इसके बाद कानपुर जाने के लिए यात्रियों को परेशान होना पड़ता है।
इसी तरह अंधेरा होते ही झांसी की तरफ से आने वाली रोडवेज बस माती डिपो में शाम छह बजे के बाद नहीं रुकती। यह शिकायत शुक्रवार को एआरएम राजेश सिंह से यात्रियों ने की तो उन्होंने माती डिपो प्रभारी अजय दीक्षित को बस रुकवाने की व्यवस्था करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि रात में डिपो में एक कर्मचारी और अकबरपुर बस स्टैंड में दो इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई जाए। एआरएम राजेश सिंह ने बताया कि यात्री को किसी तरह की कोई समस्या हो तो रोडवेज बस में लिखे टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराएं। उन्होंने डिपो प्रभारी के साथ वर्कशॉप का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें