फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: रैपर छपाई फैक्टरी में लगी आग, दमकल ने पाया काबू, करोड़ों का नुकसान

Wed, 29 May 2024 09:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

यूपी के कानपुर देहात में रैपर छपाई फैक्टरी में भीषण आग लग गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में औद्योगिक क्षेत्र के विसायकपुर स्थित रैपर छपाई फैक्टरी में बुधवार दोपहर शार्ट सर्किट के वजह से आग लग गई। धुआं और लपटें उठने पर काम कर रहे श्रमिकों में भगदड़ मच गई। कानपुर से दो फायर टैंकर मंगवाए गए। कुल छह फायर टैंकर की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फैक्टरी के जीएम ऋषि तिवारी के अनुसार इससे पूरा प्लांट जल गया। कई करोड़ रुपये नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन


कानपुर निवासी मनीष कुमार की विसायकपुर में एक्यूमैन लेमिनेटर प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी है। यहां रैपर छपाई के दो अलग-अलग प्लांट लगे हैं। दोनों प्लांट में एक शिफ्ट में सौ-सौ श्रमिक काम करते हैं। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे गेट से घुसते ही बने रैपर छपाई प्लांट में 100 श्रमिक काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक छपाई मशीन में आग लग गई। लपटें उठने और धुआं निकलने पर श्रमिक शोर मचाते हुए बाहर भागे। फैक्टरी में मौजूद प्रबंधन अधिकारी के निर्देश पर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दमकल को सूचना दी गई।

थोड़ी देर में माती से तीन फायर टैंकर लेकर मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह व अग्निशमन शमन अधिकारी कृष्ण कुमार पहुंच गए। एचपीसीएल से एक फायर टैंकर पहुंच गया। जबकि कानपुर से दो फायर टैंकर मंगवाए गए। तीन तरफ से पानी की बौछार शुरू की गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि फैक्टरी की फायर एनओसी है। यहां आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम हैं। शार्ट सर्किट से आग लगी है। कोई जनहानि नहीं हुई है। फैक्टरी के जीएम ऋषि तिवारी ने बताया कि करोड़ों रुपये नुकसान का अनुमान है। पड़ताल के बाद सही स्थिति पता चल सकेगी।
विज्ञापन

गनीमत रही कि कोई कर्मी आग की चपेट में नहीं आया
रैपर छपाई फैक्टरी में आग लगने व धुआं उठने पर प्लांट में काम कर रहे श्रमिक डर गए। सभी 100 श्रमिक चीखते हुए परिसर से बाहर निकले। इस पर फैक्टरी गेट पर मुस्तैद सुरक्षा बल और अन्य लोगों का ध्यान आग की तरफ गया। इधर दूसरे प्लांट में काम रोक दिया गया। श्रमिक गेट के पास आकर एकत्र हो गए। जबकि फैक्टरी में लगे अग्निशमन उपकरण शुरू कर आग काबू करना शुरू किया गया। गनीमत रही कि कोई कर्मी आग की चपेट में नहीं आया। माती से फायर टैंकर लेकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया। फायर टैंकरों में बगल की बिस्कुट बनाने की फैक्टरी से पानी भरा गया।

50 मीटर दूर है पेट्रोल पंप
रैपर छपाई फैक्टरी से 50 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप है। फैक्टरी में आग की सूचना पेट्रोल पंप कर्मियों को लगी। इस पर आग बढ़ने से रोकने के लिए पेट्रोल पंप कर्मियों ने पानी की पाइप लाइन रैपर छपाई फैक्टरी तक पहुंचाई। वहां फैक्टरी कर्मियों ने आग की ओर इससे पानी की बौछार की।

 
विज्ञापन

थिनर से भरे ड्रामों को हटवाया
फैक्टरी परिसर में रैपर के रोल, पेंट व थिनर के ड्रम रखे थे। इससे आग बढ़ने की आशंका बनी थी। आग लगते ही फैक्टरी में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे फैक्टरी प्रबंधन ने रैपर रोल, पेंट व थिनर तक आग न पहुंचे इसके लिए इसे हटवाना शुरू कराया। श्रमिकों ने प्लांट के बाहर की तरफ रखे रैपर के रोल, पेंट व थिनर के ड्रामों को हटाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें