फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर पाइप लीकेज होने से लगी आग, पांच झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। गोपालपुर गांव में खाना बनाते समय सिलिंडर की पाइप लीकेज होने से आग लग गई। इसकी चपेट में आकर पांच लोग झुलस गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से झुलसे चार लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

औरैया जिले के गपचरियापुर थाना साहर निवासी जगत सिंह की पुत्री नेहा अपने ननिहाल गोपालपुर गांव में धनीराम के यहां आई थी। शनिवार की सुबह वह गैस चूल्हे में खाना बनाने लगी। तभी सिलिंडर का पाइप लीकेज हो गया। इससे पाइप में आग लग गई। घर में मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में किसी तरह लोगों ने सिलिंडर को घर से बाहर निकाल कर आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर नेहा, उसके नाना धनीराम, चचेरे नाना महेंद्र, मामा दिव्यांशू और नाना की बहन रामकली झुलस गई। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद महेंद्र, दिव्यांशू, रामकली और नेहा को जिला अस्पताल भेजा गया। उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें