सिकंदरा। पारिवारिक जमीन में हक मांगने पर ससुर ने बहू को लाठी से पीटने के साथ अपशब्द कहे। इसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी पर पुलिस ने ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। महिला ने ससुर व जेठ के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
सिकंदरा के खोजाफूल निवासी रामगोविंद की पत्नी मनोरमा का ससुर से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद है। जमीन पर हक मांगने को लेकर ससुर ने उसे लाठी से पीटने के साथ अपशब्द कहे। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना कर इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
वीडियो का संज्ञान लेकर सिकंदरा पुलिस ने आरोपी ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। वहीं, पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में ससुर के साथ मौके पर जेठ के भी मौजूद होने की बात कही है।
सीओ रविकांत गौड़ ने बताया कि ससुर जमीन बड़े पुत्र को दे रहा है। छोटे पुत्र की बहू ने कोर्ट में केस दायर किया है। कोर्ट का नोटिस मिलने पर मारपीट की घटना हुई। किसी राहगीर ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया। एसओ को केस दर्ज कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।