इससे बाइक चला रहा पप्पू उछल कर सड़क और मां बेटा फुटपाथ की तरफ गिर गए। इस दौरान पप्पू डंपर के पहिये के नीचे आ गया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। पत्नी व बेटा सकुशल बच गए। हादसे के बाद भीड़ जुटती देख चालक मौके पर डंपर छोड़कर भाग गया।
इधर, पप्पू की मौत की खबर सुनकर गांव व परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने डंपर चालक पर कार्रवाई, मुआवजे व डीएम को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
जाम की सूचना पर रनियां व अकबरपुर थाने की पुलिस के साथ सीओ प्रभात कुमार भी पहुंचे। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, तो ग्रामीणों ने तकरार हो गई।करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचीं एसडीएम अकबरपुर डॉ. पूनम गौतम ने परिजनों से बात कर उन्हें कृषक दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया।
कई वाहन जाम में फंसे, तो कुछ वैकल्पिक मार्गों से निकले
ग्रामीणों की ओर से गजनेर-रायपुर मार्ग पर जाम लगाने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कई वाहनों को रायपुर-रनियां, सरवनखेड़ा से रनियां मार्ग की तरफ डायवर्ट कर आगे भेजा। वहीं, कई वाहन जाम में करीब दो घंटे तक फंसे रहे।