फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Crime: बीमारी दूर करने के नाम पर दंपती से ठगी, तंत्र-मंत्र का दिया था झांसा, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 20 May 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

कोतवाली प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी तांत्रिक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा
विज्ञापन
तंत्र मंत्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रहने वाले दंपती चित्रकूट घूमने आए थे। वहां तंत्र-मंत्र के जरिए उपचार करने के नाम पर एक युवक दंपती को अटसू ले आया। आरोप है कि तांत्रिक उससे इलाज के नाम पर एक लाख 85 हजार रुपये ठग कर भाग गया।

विज्ञापन

पीड़ित के पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाने पर अजीतमल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। नागपुर के प्लॉट नंबर 18 सुमित हाउस ब्रह्म सोसाइटी नरसाला रोड डिधौरी निवासी नवीन परमानंद ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। बताया कि पत्नी मिताली अक्सर बीमार रहती है।
वह पत्नी के साथ चित्रकूट घूमने आया था। इस दौरान उनकी एक तांत्रिक से मुलाकात हुई। जिसने पत्नी का इलाज करने का झांसा दिया और उन्हें सात मई को अजीतमल के अटसू ले आया। यहां तांत्रिक ने उससे इलाज के नाम पर एक लाख 60 हजार रुपये बैंक खाते और 25 हजार रुपये नकद ले लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे लेने के कुछ देर बाद आरोपी ने उससे लघुशंका जाने की बात कह कर चला गया। काफी देर बाद भी न लौटने पर तांत्रिक को आसपास खोजा तो उसका कुछ पता नहीं चला। फोन बंद लेने और गांव के लोगों से जानकारी न मिलने पर उसे ठगी की जानकारी हुई। ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें