फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanpur dehat : ठंड से किसान व महिला की मौत, फसल की रखवाली कर खेत से घर लौटा था किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर/शिवली। अमराहट के ककरइयां गांव में खेत से फसल की रखवाली कर गुरुवार की सुबह घर लौटे किसान की ठंड लगने से हालत अचानक बिगड़ गई। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, शिवली के लालपुर शिवराजपुर गांव निवासी महिला की भी ठंड से मौत हो गई।
विज्ञापन

राजपुर के ककरइयां गांव निवासी राम महेश (40) बुधवार रात फसल की रखवाली करने खेत गए थे। छोटे भाई कुलदीप ने बताया गुरुवार की सुबह राम महेश घर लौटे वह ठंड से कांप कर रहे थे। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी ले गए।
वहां से डॉ. सलिल सचान ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से पत्नी समेत सात बेटियों का रोकर बुरा हाल था। पीएचसी के डॉ. सलिल सचान ने बताया कि राम महेश को सांस लेने में तकलीफ थी। थानाध्यक्ष जीतमल ने बताया कि प्रथम दृष्टया ठंड से किसान की मौत होना प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन

उधर शिवली के लालपुर शिवराजपुर गांव निवासी राजकुमारी (26) की बुधवार रात ठंड लगने से मौत हो गई। गांव के ईशू सिंह ने बताया कि सर्दी लगने से राजकुमारी की हालत बिगड़ गई थी। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता, तब तक मौत हो गई। राजकुमारी के पति गया प्रसाद की पहले की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें