फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanpur dehat : सर्प दंश से फैक्टरी कर्मी की मौत, फैक्टरी मालिक के घर के बाहर शव रखकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। नगर पंचायत रनियां स्थित रेलवे पार्ट्स बनाने वाली फैक्टरी में मंगलवार की सुबह कानपुर के नवाबगंज निवासी इलेक्ट्रीशियन को सांप से डस लिया। हैलट में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गुस्साए परिजन शव लेकर काकादेव स्थित फैक्टरी मालिक के घर पहुंच गए। यहां मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा शांत करवा शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
कानपुर के नवाबगंज थानाक्षेत्र के पहलवान पुरवा निवासी अशोक (45) रनियां स्थित फ्रंटियर एलॉय प्राइवेट लिमिटेड में इलेक्ट्रीशियन थे। रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह वह फैक्टरी पहुंचे। कमरे में फैक्टरी की ड्रेस पहनते समय सांप ने डस लिया।
विज्ञापन

शोर मचाते हुए वह बाहर निकले तो अन्य फैक्टरी कर्मी उनको लेकर रायपुर के निजी अस्पताल पहुंचे। वहां हालत नाजुक देख डॉक्टर ने हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार को इलाज के दौरान अशोक की मौत हो है। इससे गुस्साए परिजन शव लेकर काकादेव स्थित फैक्टरी मालिक के घर पहुंच गए।
यहां मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा शांत करवा शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। काकादेव थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें