फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : नहर में मिला युवती का उतराता हुआ शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। भोगनीपुर गंग नहर से निकली खारजा झाल में बुधवार सुबह एक युवती का शव उतराता हुआ ग्रामीणों ने देखा। बलरई थाना प्रभारी अलमा अहिरवार पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को बाहर निकालवाया। शिनाख्त न होने पर शव को शवगृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के गांवों में पूछताछ की गई है। आसपास जनपद में भी सूचना कर दी गई है। फोरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल लिए हैं। मृतक के चेहरे पर चोटों के निशान हैं। हो सकता है डूबने के बाद जमीन पर टकराने से चोटें आई हों।
मृतका की उम्र तीस वर्ष के आसपास होगी। उसने लाल रंग का कुर्ता और बादामी रंग की लेगी पहन रखी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें