पुखरायां। मंडी रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुखरायां के श्याम नगर मंडी निवासी मनीष कुमार ने बताया कि उसके पिता रामसजीवन (60) मंगलवार की सुबह किसी कार्य से कस्बे में गए थे। झांसी-कानपुर रेल रूट पर पुखरायां स्टेशन के पास मंडी रोड क्रासिंग में ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने सूचना दी तो परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पहुंचे जीआरपी चौकी इंचार्ज संजीव कटारिया ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद पत्नी रामरती, बेटा मनीष और अंकित बिलख पड़े।