फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : बास्केटबॉल चैंपियनशिप में वाराणसी, मुरादाबाद, आगरा समेत आठ टीमें जीतीं

विज्ञापन
कानपुर देहात में बास्केटबाल खेलते खिलाडी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जैनपुर स्थित सीएचएस एजुकेशन सेंटर में चल रही पांच दिवसीय 61वीं बास्केटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन रविवार को आठ मैच खेले गए। इनमें वाराणसी, एसएसवी, एनई रेलवे, आगरा, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद और मेरठ की टीम ने अपनी विरोधी टीम को पराजित किया।
विज्ञापन

सुबह हुए पहले संघर्षपूर्ण मुकाबले में वाराणसी की टीम ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय को 42-40 से पराजित किया। वाराणसी टीम की नैंसी ने 14 व बीएचयू की खुशबू ने 12 अंक बनाए। चैंपियनशिप के दूसरे मैच में एसएसवी ने आजमगढ़ को 51-29 से हराया।
एसएसवी की डी साहू ने 22 व आजमगढ़ की नेहा चौहान ने 14 अंक बनाए। तीसरा मैच एनई रेलवे व अयोध्या टीम के बीच खेला गया। इसमें एनई रेलवे ने अयोध्या की टीम को 68-07 से पराजित किया।
विज्ञापन

रेलवे की सृष्टि ने 14 व अयोध्या की निधि ने पांच अंक बनाए। अन्य मैचों में आगरा की महिलाओं ने लखनऊ को 40-22 से पराजित किया। रेलवे की सृष्टि ने 14 व अयोध्या की निधि ने पांच अंक बनाए।
गौतमबुद्ध नगर की महिलाओं ने यूपी पुलिस की टीम को 48-04 से हराया। गौतम बुद्ध नगर की कमाक्षी ने 18 अंक बनाए। वहीं, गाजियाबाद ने प्रयागराज की टीम को 56-45, गोरखपुर ने मुरादाबाद को 45-22 अंकों से पराजित किया।
बालिकाओं की लखनऊ विश्व विद्यालय व मेरठ की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें मेरठ टीम की खिलाड़ियों ने लखनऊ की टीम को पराजित किया। स्कूल की प्रिंसिपल शिल्पी निगम ने बताया कि सोमवार को छह मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें