फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanpur dehat : डीएम ने स्कूटी से निकाली तिरंगा यात्रा, महिला अधिकारी व शिक्षिकाएं हुईं शामिल

विज्ञापन
तिरंगा यात्रा में स्कूटी चलातीं डीएम व पीछे बैठीं डीपीआरओ। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए लगातार लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार सुबह डीएम की अगुवाई में स्कूटी से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

इसमें डीएम ने खुद करीब दस किमी तक स्कूटी चलाई। अन्य महिला अधिकारी व शिक्षिकाएं भी स्कूटी लेकर यात्रा में शामिल हुईं। इस दौरान भारत माता की जय व वंदेमातरम का उद्घोष गूंजता रहा।
स्वतंत्रता दिवस पर इस बार 11 से 15 अगस्त तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के तीन लाख से अधिक घरों में झंडा फहराया जाना है। इसी को लेकर जिला प्रशासन की ओर से स्कूटी से तिरंगा यात्रा निकालने की पहल हुई।
विज्ञापन

इसकी अगुवाई खुद डीएम नेहा जैन ने की। सुबह सात बजे कलक्ट्रेट में महिला अधिकारी व कर्मचारियों के साथ बेसिक स्कूलों की शिक्षिकाएं जुटीं। डीएम ने स्कूटी चलाई तो डीपीआरओ नमिता शरण ने तिरंगा हाथ में थामा।
एक अन्य स्कूटी पर खेल शिक्षिका नीतू कटियार के साथ तिरंगा लेकर बीएसए रिद्धी पांडेय भी शामिल हुई। स्कूटी पर सवार अधिकारियों, कर्मियों व शिक्षिकाओं ने भारत माता की जय, वंदेमातरम का उद्घोष किया। तिरंगा यात्रा कलक्ट्रेट से शुरू होकर माती रोड से होते हुए अकबरपुर ओवरब्रिज के नीचे पहुंची। यहां से वापस कलक्ट्रेट प्रांगण में यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें