कोरवा खुर्द गांव में धरने पर बैठे ग्रामींण।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। सरवनखेड़ा ब्लाक के कुरवाखुर्द गांव में शौचालय निर्माण के लिए आए धन में चार लाख 45 हजार रुपये गबन किए जाने की पुष्टि हुई थी। ग्रामीण रिपोर्ट दर्ज कराने व प्रधान को पद से हटाने की मांग को लेकर गांव में आंबेडकर पार्क पर धरना दे रहे हैं। धरने के दूसरे दिन कोई अफसर गांव नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। शुक्रवार से ग्रामीण माती स्थित विकास भवन के बाहर अनशन पर बैठेंगे।
अधिवक्ता गिरजेश त्रिपाठी ने कहा कि घोटाला उजागर होने व गबन की पुष्टि के बाद अफसर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। प्रधान को शौचालय बनवाने का मौका दिया जा रहा है। ऐसे में भ्रष्टाचार पर लगाम लग पाना संभव नहीं है। जब प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप सही साबित हुए हैं तो उसे बर्खास्त करने के साथ उस पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। धरने के दूसरे दिन कोई अफसर गांव नहीं आया। अब शुक्रवार सुबह विकास भवन के गेट पर अनशन पर बैठा जाएगा। इस मौके पर सुरेश चक, शिवभजन, सुर्दशन लाल, रामकरन, राजेश, रामकली, महेश, पूजा, रानी मौजूद रहीं।