फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फैक्टरी में बंद संरक्षित मवेशी की मौत, विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। शेरपुर तरौंदा मार्ग पर एक फैक्टरी में बंद संरक्षित मवेशी की मौत होने पर शुक्रवार को विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। गोरक्षा दल के प्रमुख ने तीन नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की मांग प्रशासनिक अफसरों की है।
विज्ञापन



रनियां नगर पंचायत क्षेत्र के शेरपुर तरौंदा मार्ग पर स्थित एक बंद फैक्टरी में तीन माह पहले करीब दो सौ संरक्षित मवेशियों को ग्रामीणों ने बंद कर दिया था। यहां मवेशियों को हरा चारा, भूसा, पानी देने व देखभाल की जिम्मेदारी रनियां नगर पंचायत तथा पशुचिकित्सा अधिकारी को दी गई थी। यहां 15 जनवरी को एक संरक्षित मवेशी की मौत हो गई।


इसके बाद शव को बिना पोस्टमार्टम कराए दफन करने की जानकारी पर गोरक्षा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। शुक्रवार को एक और मवेशी की मौत की जानकारी पर गोरक्षा दल के प्रमुख आदित्य शुक्ला कार्यकर्ताओं के साथ रनियां पहुंचे। मौके पर एक गोवंश का शव पड़ा हुआ था। उसे देखकर लग रहा था कि कुछ दिनों पहले उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन



कुत्तों ने शव को नोच डाला था। इस पर गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर रनियां ईओ पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर एसडीएम सदर भूमिका यादव, सीओ सदर प्रभात कुमार, ईओ रनियां शालिनी त्रिपाठी, थाना प्रभारी कपिल दुबे मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। दो घंटे की जद्दोजहद के बाद गोरक्षक शव उठाने को तैयार हुए।


एसडीएम सदर भूमिका यादव ने बताया कि दोषी कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई, दो दिन में सभी मवेशियों को स्थायी गोशाला में भेजने व शिफ्ट किए गए मवेशी व मृतकों के बारे में जानकारी देने की बात दल के लोगों ने कही है। गोरक्षा दल के प्रमुख आदित्य शुक्ला ने तीन नामजद व अज्ञात कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने व जांच कराने की बात कहते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें