फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur dehat : रिंद नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव गोईनी गांव के पास मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। रायपुर में रिंद नदी में शनिवार को छलांग लगाने वाले युवक का शव रविवार को गोईनी गांव के पास मिल गया। कानपुर नगर के शिवराजपुर क्षेत्र के शिवरामऊ गांव निवासी कमलेश दिवाकर के बेटे विशाल (24) ने शनिवार की शाम रायपुर स्थित रिंद नदी के पुल से छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने नदी में उसकी तलाश की थी, लेकिन कुछ पता नहीं चला था। इसके बाद पुलिस ने नदी में जाल डलवा दिया था। रविवार की शाम गोईनी गांव के पास जाल में विशाल का शव फंसा मिला।
विशाल इन दिनों ननिहाल रायपुर में रहता था। रनियां चौकी प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि परिजनों ने मानसिक बीमारी के चलते विशाल के खुदकुशी करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें