फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, मौके पर मिला सुसाइड नोट, पुलिस ने शुरू की जांच

विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस व फोरेंसिक टीम। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद। रसूलपुर गांव में शनिवार रात युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। वहीं, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य भी जुटाए हैं। जांच के साथ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रसूलपुर निवासी प्रेमा देवी के पति शिवराज सिंह की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। परिवार में विवाहित बेटी सोनी और बेटा रिंकू सिंह (25) थे। शनिवार की रात रिंकू मां से खाना लेकर अपने कमरे में चला गया।
काफी देर तक उसके बाहर नहीं आने पर प्रेमा ने कमरे में जाकर देखा तो पंखे के कुंडे में रस्सी के फंदे से उसका शव लटका मिला। यह देख प्रेमा ने चीख पुकार मचाई तो पड़ोस में रहने वाले रिंकू के चाचा विश्वनाथ, शिवनाथ, सरोज, शिव करन मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारा। सूचना पर बिरहुन चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज कमलेश ने बताया कि मौके पर एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें रिंकू ने लिखा है कि किसी व्यक्ति से मुझे रुपये लेने हैं। वह अगर रुपये देने आता है तो उसे कुछ कहा न जाए।
बिल्हौर में एक प्लाट की रजिस्ट्री करवाने और कागज बक्से में नीचे रखे होने की बात भी लिखी है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि प्रेमा ने अभी बक्से की चाबी नहीं दी है। थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें